रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री और पार्टी नेता योगेंद्र साव को कारण बताओ (शो-कॉज) नोटिस जारी किया है। पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में उनसे 3 दिनों के भीतर लिखित जवाब मांगा है और व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया है।18 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को हजारीबाग में खासमहल जमीन से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान योगेंद्र साव की अधिकारियों से तीखी नोकझोंक हुई थी। इसके बाद उन्होंने मीडिया के सामने ऑन-कैमरा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सीधे टारगेट करते हुए उन्हें “भ्रष्ट मुख्यमंत्री” कह दिया।




