0

रांची : यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर आज, 11 सितंबर 2026 को झारखंड समेत देशभर में बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल है। इस हड़ताल के कारण SBI, PNB, यूनियन बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे सार्वजनिक क्षेत्र (सरकारी) के बैंकों में कामकाज पूरी तरह ठप या आंशिक रूप से प्रभावित है। चूंकि आज शुक्रवार है, इसके बाद कल (12 सितंबर) महीने का दूसरा शनिवार है और परसों (13 सितंबर) रविवार की छुट्टी है। इस वजह से लगातार 3 दिनों तक फिजिकल बैंकिंग सेवाएं बाधित रहने वाली हैं।बैंक यूनियन सभी शनिवार को छुट्टी घोषित करने की मांग कर रहे हैं। मार्च 2024 में हुए 12वें द्विपक्षीय समझौते में इस मुद्दे पर सहमति बनने की बात कही गई थी, लेकिन सरकार की अधिसूचना का इंतजार है। फिलहाल बैंक महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को खुले रहते हैं। इसके अलावा पेंशन में सुधार, सभी पेंशनरों के लिए एक समान महंगाई भत्ता फॉर्मूला और NPS के तहत आने वाले कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (OPS) में जाने का ऑप्शन देने जैसी मांगें भी लंबित हैं।बैंक यूनियनों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार और बैंक प्रबंधन की ओर से उनकी मांगों पर सहमति नहीं बनी, तो 26 अक्टूबर से देशभर में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here