रांची : झारखंड के छात्रों को न्याय दिलाने और JPSC एवं JSSC परीक्षाओं में सीट बेचे जाने की निष्पक्ष CBI जांच की मांग को लेकर आज सदन के बाहर NDA के विधायकों के साथ नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने विरोध-प्रदर्शन किया।भाजपा का कहना है कि JPSC और JSSC परीक्षाओं में नौकरी बेचे जाने के विरोध में झारखंड के छात्र पिछले दो सप्ताह से लगातार आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन छात्रों की CBI जांच की मांग पर अनुशंसा करने के बजाय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राहुल गांधी ने अब तक चुप्पी साध रखी है।इसी चुप्पी के विरोध में आज सदन के भीतर भाजपा नेताओं ने मास्क पहनकर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया।




