झारखण्ड : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि (4 अगस्त 2026) पर उनके पैतृक गांव नेमरा (गोला प्रखंड, रामगढ़) के लुकेयाटांड़ स्थित सोना-सोबरन प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 14 फीट आदमकद प्रतिमा का लोकार्पण किया।पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा के अनावरण के साथ-साथ रामगढ़ को ₹105.2 करोड़ की सौगात मिली। विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन हुआ। लाभुकों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला।
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा,आज का दौर नई पीढ़ी का है जो ऊर्जा व ताकत के साथ आगे बढ़ रही है, लेकिन इस ताकत के साथ जहाँ अच्छाइयाँ और अपार संभावनाएँ हैं, वहीं कुछ बुराइयाँ और भटकाव भी साथ चल रहे हैं। यह हम सबकी ज़िम्मेदारी है कि हम नई पीढ़ी को सही मार्ग पर बनाए रखें, ताकि वे भटकने न पाएँ
सीएम ने कहा, जब तक हम आपस में सम्मान और भाईचारे का भाव नहीं रखेंगे, तब तक छोटी-छोटी बातों पर आपस में उलझते रहेंगे। आज समाज में कुछ ऐसे तत्व भी सक्रिय हैं, जो हमें एक नहीं होने देना चाहते और अलग-अलग मुद्दों को उठाकर हमारे बीच ज़हर घोलने का काम करते हैं


