झारखंड में चयनित 10,592 सहायक आचार्यों को शिक्षक दिवस का तोहफा मिलेगा। पांच सितंबर को सीएम हेमंत सोरेन नियुक्ति पत्र देंगे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। जिलों को 31 अगस्त तक काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया है। राज्य में छठी से 8वीं के स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य के विज्ञान-गणित विषय के लिए 1683 अभ्यर्थी पास हुए हैं। भाषा विषय में 1059 और सामाजिक विज्ञान में 3033 पद पर सहायक आचार्य चुने गये हैं। वहीं, पहली से 5वीं के इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य नियुक्ति प्रक्रिया में 4817 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।झारखंड सरकार 5 सितंबर को मैट्रिक-इंटर के 57 टॉपर्स को सम्मानित करेगी। सीबीएसई, जैक और आईसीएसई बोर्ड के स्टेट टॉपर, सेकेंड व थर्ड टॉपर को सम्मानित किया जाएगा। 10वीं और 12वीं बोर्ड के सभी संकायों में स्टेट टॉपर को तीन लाख रुपये, सेकेंड टॉपर को दो लाख रुपये और थर्ड टॉपर को एक लाख रुपये दिए जाएंगे।




