रांची: चार महिलाओं समेत दस माओवादियों ने गुरुवार (25 सितंबर, 2025) को झारखंड पुलिस एवं crpf के समक्ष आत्मसमर्पण किया। प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) से जुड़े उग्रवादियों ने चाईबासा में डीजीपी अनुराग गुप्ता, पश्चिमी सिंहभूम के एसपी अमित रेणु और झारखंड पुलिस, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष हथियार डाले। चाईबासा में भा०क०पा० (माओवादी) के 10 लीडर/दस्ता सदस्य आत्मसमर्पण कर मुख्य धारा में लौटे|




