राँची:70 हजार रुपए और ब्राउन सुगर के साथ 1 गिरफ्तार ,चोरी, लूट, हत्या, बलात्कार आदि का भी है आरोपित

0

राँची: वरीय पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर को बंधुनगर, बिरसा चौक में मादक द्रव्य के अवैध व्यापार होने की गुप्त सूचना 17 अप्रैल को प्राप्त हुई थी। उक्त सूचना सत्यापन एवं छापामारी हेतु नगर पुलिस अधीक्षक, राँची के दिशा निर्देश में पुलिस उपाधीक्षक, हटिया राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित छापामारी करते हुए बंधुनगर मैदान के पास ब्राउन सुगर के अवैध व्यापार करने वाले करीब 26 वर्ष के सुशील किस्पोट्टा को रंगे हाथ ब्राउन सुगर के 218 पुड़िया के साथ एवं नगद 70,400 /- ( सत्तर हजार चार सौ रूपया) के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सुशील किस्पोट्टा आपराधिक किस्म का व्यक्ति है जो चोरी, लूट, हत्या, शस्त्र अधिनियम, बलात्कार आदि काण्डो में आरोपित रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here