हजारीबाग: मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 15 लाख का इनामी शहदेव समेत 4 नक्सलियों को कर दिया ढेर

0
naxatile

झारखंड के हजारीबाग जिला और चतरा जिला की सीमा पर सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को बड़ी मुठभेड़ में 4 नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए उग्रवादियों में 15 लाख का इनामी शहदेव महतो और महिला नक्सली नताशा शामिल हैं। महतो को इलाके में कई बड़ी वारदातों का मास्टरमाइंड माना जाता रहा है.खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए इस संयुक्त ऑपरेशन में AK-47 जैसे हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद हुआ। अन्य दो नक्सलियों की पहचान की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here