रांची:पति के निधन के बाद रोज़गार की तलाश में भटक रही दो बच्चों की माँ,सीएम बने सहारा

0
hemant soren

रांची के पिस्का नगड़ी निवासी सीमा लोहरा की मार्मिक स्थिति सामने आने के बाद राज्य सरकार हरकत में आ गई है। सीमा लोहरा के पति का दिसंबर माह में निधन हो गया था, जिसके बाद दो छोटे बच्चों के पालन-पोषण की पूरी जिम्मेदारी उन पर आ गई। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय है। तीन वर्षीय बेटे और चार माह के दूधमुंहे बच्चे के साथ सीमा रोज़गार की तलाश में भटक रही हैं, लेकिन अब तक उन्हें कोई स्थायी सहारा नहीं मिल पाया है।मामला सार्वजनिक होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लेते हुए रांची उपायुक्त को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा कि संबंधित मामले की जांच कर सीमा लोहरा को सभी आवश्यक सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाए तथा उनके बच्चों को शिक्षा और आंगनवाड़ी सेवाओं का लाभ दिलाने के लिए त्वरित कदम उठाए जाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here