झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, सीएम ने दी बधाई

0
hemant soren

JAC के 12वीं का रिजल्ट आउट: झारखंड बोर्ड 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा इंटरमीडिएट साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है।इंटर परिणाम JAC की ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर छात्र रोल नंबर (Roll Number) से परिणाम देख सकते हैं।

धनबाद स्थित झरिया के जमाडोबा रमजानपुर की रहने वाली रशीदा नाज ने झारखंड साइंस स्ट्रीम में टॉप कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने 489/500 अंक लाकर पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है।प्रोफेसर बनना चाहती हैं.रांची की श्वेता कुमारी ने 478 अंक हासिल कर कॉमर्स स्ट्रीम में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।श्वेता ने सफलता के बाद सिविल सर्विसेज की तैयारी करने की इच्छा जताई है।बोकारो की छोटी कुमारी ने 478 अंक हासिल कर आर्ट्स स्ट्रीम में राज्य भर में पहला स्थान हासिल किया है।आईएएस (IAS) अधिकारी बनकर देश की सेवा करने का लक्ष्य रखा है।

सीएम हेमंत सोरेन ने दी सभी स्टूडेंट्स को बधाई : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की 12वीं (साइंस, कॉमर्स एवं आर्ट्स) परीक्षा में सफल हुए सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।यह सफलता आपकी मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। आपके अभिभावकों एवं शिक्षकों का मार्गदर्शन भी इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण रहा है, उन सभी को भी हार्दिक बधाई।यह परिणाम आपके जीवन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि भी है, लेकिन यह आपकी यात्रा का अंतिम पड़ाव नहीं, बल्कि नए अवसरों और संभावनाओं की शुरुआत है।जो विद्यार्थी इस बार अपना अपेक्षित परिणाम हासिल नहीं कर पाए हैं, वे निराश न हो, धैर्य और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, सफलता आपको अवश्य मिलेगी।झारखंड के युवा ही हमारे राज्य की सबसे बड़ी ताकत हैं, आपके सपनों से ही झारखंड का कल सशक्त और समृद्ध बनेगा। आप सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here