जमुई जैसी एक और घटना पर झामुमो “बिहार में भाजपा सरकार का स्वर्णिम काल चल रहा है”

0
JMM

समस्तीपुर/ रांची: बिहार के समस्तीपुर जिले में जमुई जैसी ही एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक सुनसान सड़क पर नाबालिग लड़की के साथ सरेराह छेड़खानी और अभद्रता की गई. सोशल मीडिया पर इस वारदात का 56 सेकंड का वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद, समस्तीपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.यह वारदात समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के अंतर्गत जगतसिंहपुर गांव के पास बूढ़ी गंडक नदी बांध बाईपास रोड पर हुई.पीड़िता एक युवक के साथ रास्ते से गुजर रही थी और वहां रुककर तस्वीरें ले रही थी. इसी दौरान स्थानीय मनचलों ने उन्हें घेर लिया, युवक के साथ मारपीट की और लड़की के साथ जबरदस्ती, गाली-गलौज और उसका हाथ मरोड़कर छेड़खानी शुरू कर दी.वीडियो में लड़की खुद को बचाने की गुहार लगा रही है और अपने भाई को बुलाने की बात कह रही है, जिस पर आरोपी उसे लगातार डरा-धमका रहे हैं.

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए झामुमो ने एक्स पर लिखा, “बिहार में भाजपा सरकार का स्वर्णिम काल चल रहा है।” बीजेपी झारखंड को टैग करते हुए झामुमो ने कहा,”इन सभी को पैरोल पर पैरोल देने के लिए पलकें बिछाए खड़ी रहेगी और इन्हें माला पहना कर धन्यवाद भी कहेगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here