खूंटी: JSLPS के SETU सेल के सहयोग से खूंटी की सरजोम्बा एफपीसी ने 5 दिनों में 4.5 मीट्रिक टन शकरकंद दिल्ली और पटना भेजा। बेहतर बाजार संपर्क से किसानों को उचित मूल्य और कारोबार में मुनाफा मिला।खूंटी जिले के सदर प्रखंड के कदमा गांव स्थित सरजोम्बा एग्री फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (FPC) ने जेएसएलपीएस के SETU सेल के सहयोग से पांच दिनों में 4.5 मीट्रिक टन शकरकंद दिल्ली और पटना के खरीदारों को भेजा है। बेहतर बाजार संपर्क से किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है और इस वर्ष शकरकंद कारोबार में मुनाफा भी हुआ है।एफपीसी कृषि आधारित उद्यमों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार और आजीविका के अवसर सृजित कर रही है। शकरकंद के अलावा, कंपनी दाल, उड़द बड़ी, जामुन पाउडर, सरसों तेल और अन्य प्रसंस्कृत उत्पादों के उत्पादन एवं विपणन से भी जुड़ी है।जेएसएलपीएस का SETU (Scaling & Enabling for Trade Upliftment) सेल ग्रामीण महिला उद्यमियों और किसान उत्पादक संगठनों को बेहतर एवं टिकाऊ बाजारों से जोड़ने में सहयोग कर रहा है।




