झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री सह सरायकेला विधायक चम्पाई सोरेन की तबियत आज अचानक बिगडने के बाद उन्हें जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में भर्ती करवाया गया.जानकारी के मुताबिक उनके पेट में गड़बड़ी के कारण तबीयत बिगड़ी.जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। चम्पाई सोरेन ने एक्स पर स्वास्थ की जानकारी दी “स्वास्थ्य संबंधित जटिलताओं की वजह से आज सुबह मुझे टाटा मेन हॉस्पिटल (जमशेदपुर) में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार चिंता की कोई बात नहीं है। अब काफी बेहतर महसूस कर रहा हूँ और बहुत जल्द, पूर्णतः स्वस्थ होकर, आप सभी के बीच वापस आऊंगा।”



