लोकसभा चुनाव : लवली आनंद जेडीयू का दामन थामेंगी ,तैयारियां शुरू, यहां से लड़ सकती हैं

0

PATNA :बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है कि पूर्व सांसद लवली आनंद नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ज्वाइन करेंगी। और वे पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, विजय चौधरी और उमेश कुशवाहा की मौजूदगी में जेडीयू ज्वाइन करेंगी।बिहार के नेता सह पूर्व सांसद आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद का शिवहर से चुनाव लड़ने की चर्चा में है फिलहाल लवली आनंद के जेडीयू ज्वाइन करने को लेकर पार्टी दफ्तर में तैयारियां शुरू हो गयी हैं। जेडीयू कार्यकर्ताओं के साथ-साथ समर्थकों में बहत खास उत्साह देखने को मिल रहा है।गौरतलब है कि इस बात की पहले से चर्चा थी कि लवली आनंद जेडीयू में शामिल हो सकती हैं। वहीं, इनके पुत्र चेतन आनंद, जो आरजेडी के विधायक हैं, उन्होंने भी बिहार विधानसभा में विश्वास मत के दौरान पासा बदल लिया था और जेडीयू में जाकर बैठ गये थे।लवली आनंद बिहार के शिवहर लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतर सकती हैं. बता दें, लवली आनंद के पति आनंद मोहन को लंबे अरसे बाद जेल से रिहा किया गया था. उनके जेल से बाहर आने के बाद से ही लवली आनंद भी राजनीति में पूरी तरीके से सक्रिय हो गई थीं. एनडीए में सीट शेयरिंग की घोषणा अब तक नहीं की गयी है. लेकिन, सूत्रों के अनुसार जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक एनडीए के अंदर सीट शेयरिंग का गणित एक तरह से लगभग फ़ाइनल हो चुका है और इसके मुताबिक भाजपा ने शिवहर सीट जदयू को दे दी है. इस सीट पर फिलहाल बीजेपी नेत्री रमा देवी सांसद हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here