JHARKHAND : बेहतर पार्किंग की सुविधा कराने को लेकर चलाया गया आज अभियान

0

बोकारो:- बोकारो स्टील नगर सेवा विभाग के द्वारा सिटी सेंटर सेक्टर 4 में आने वाले लोगों को बेहतर पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर आज विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें सिटी सेंटर मार्केट में 10 हजार स्क्वायर फीट का पार्किंग एरिया बनाने के लिए अतिक्रमण हटाने का काम किया गया।बोकारो स्टील के नगर सेवा विभाग के अधिकारी एके सिंह ने बताया कि लोगों को खरीदारी करने के सिटी सेंटर आने के दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था लोग खरीदारी करने आते थे तो उन्हें गाड़ियों को पार्किंग करने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता था। इसी को लेकर बोकारो स्टील नगर सेवा ने यह निर्णय लिया है की नई सिटी सेंटर और पुराने सिटी सेंटर में पार्किंग एरिया डेवलप किया जाएगा ताकि लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here