रांची, झारखंड | एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से बातचीत की। देवेंद्र नाथ महतो 4 दिन से JPSC, JSSC CGL और कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। आज 4थे दिन छात्र नेता और JLKM नेता देवेंद्र नाथ महतो ने वीडियो call पर सोनम वांगचुक से बातचीत की. सोनम के आग्रह पर देवेंद्रनाथ महतो ने पानी पिया.उन्होंने कहा है पानी तो पिया है, लेकिन उनकी भूख हड़ताल जारी रहेगी।
सोनम वांगचुक के साथ हुई बातचीत के बारे में वे कहते हैं, “जब उन्हें पता चला कि मैं न तो खाना खा रहा हूँ और न ही पानी पी रहा हूँ, तो उन्होंने टीम से संपर्क किया और हमारे आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने बताया कि जंतर-मंतर पर अपनी भूख हड़ताल के दौरान वे पानी तो पीते थे, लेकिन खाना नहीं खाते थे। उन्होंने मुझसे पानी पीने का आग्रह किया। मैंने उनके सामने एक शर्त रखी कि जब तक हमें सफलता नहीं मिल जाती, अगर वे तब तक हमारा समर्थन करते रहेंगे, तभी मैं पानी पीऊँगा। मैंने उनसे झारखंड आने का भी आग्रह किया। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वे हमसे मिलने आएँगे।”




