मेडिको सिटी और मेडिकल टूरिज्म ₹2184 करोड़ से झारखंड बनेगा स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई पहचान

0
hemant soren

रांची। झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को आधुनिक, तकनीकी रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य सरकार एक ऐतिहासिक पहल की ओर आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री आदरणीय हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड मेडिको सिटी एवं मेडिकल टूरिज्म परियोजना को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इस महत्वाकांक्षी योजना के माध्यम से राज्य में आधुनिक अस्पतालों, सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा सेवाओं और अत्याधुनिक मेडिकल टेक्नोलॉजी के विकास का मार्ग प्रशस्त करने का लक्ष्य है।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मार्गदर्शन में और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की पहल से झारखंड में ₹2,184 करोड़ की लागत से ‘मेडिको सिटी और मेडिकल टूरिज्म’ परियोजना को धरातल पर उतारने की तैयारी पूरी कर ली गई है।वर्तमान में झारखंड के लोगों को कैंसर, हृदय रोग, और जटिल ऑपरेशनों के लिए वेल्लोर, दिल्ली, मुंबई या चेन्नई जाना पड़ता है। इस परियोजना के बाद लोगों को ये सभी उन्नत सुविधाएं अपने ही राज्य में मिल सकेंगी।इसके बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) के निर्माण के लिए ₹284.17 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति दी जा चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here