रात 3 बजे वाराणसी में अयोध्या से लौटते हुए झारखंड के 70 लोगों की जान वाराणसी प्रशासन व पुलिस ने बचाई

0

गुरुवार (4 अप्रैल ) रात 3 बजे वाराणसी में अयोध्या से लौटते हुए 70 लोगों की जान वाराणसी प्रशासन व पुलिस ने बचाई। पूरा बस जलकर ख़ाक हो गया । जिसके बाद सभी के खाने पीने ईलाज व जरमुंडी के बस की व्यवस्था की गई। दरअसल आज सुबह करीब 03.00 बजे बस नम्बर UP62AT 7070 से झारखंड के दुमका से करीब 70 दर्शनार्थी भारत भ्रमण के उद्देश्य से अयोध्या से होते हुए वाराणसी आ रहे थे कि मंडुआडीह थाना क्षेत्र के महेशपुर के पास चलती बस में अचानक आग लग गई. बताया जा रहा है कि बस में आग देख पास ही मौजूद पुलिस के जवानो ने तत्काल ओवरटेक कर बस को रुकवाया लगभग सभी यात्री सो रहे थे पुलिस बल की मदद से बस में सवार सभी व्यक्तियों को सकुशल बस में से उतरवा लिया गया, किसी प्रकार की कोई जनहानि हुई।अग्निशमन दल ने आग पर पाया काबू तो पा लिया लेकिन बस जलकर पूरी तरह से नष्ट हो गई. श्रद्धालुओं को सकुशल दुमका भेजा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here