उत्तराखंड के रोशनाबाद की रहने वाली वंदना ने झारखण्ड की राजधानी में हो रही महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में जापान के खिलाफ भारत के मैच के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है .रांची में हो रहे महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और जापान के बीच खेले जा रहे मुकाबले में भारत ने शानदार खेल खेलते हुए जापान को पराजित किया।अपना 300 वां अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल रही भारतीय महिला हॉकी की आइकॉन वंदना कटारिया को वीमेंस एशियन चैंपियनशिप के चौथे दिन हॉकी इंडिया ने बधाई दी क्योंकि वह 300वां अंतरराष्ट्रीय कैप अर्जित करने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं. इस उपलब्धि पर वंदना कटारिया ने कहा कि मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भारत का प्रतिनिधित्व करने का सौभाग्य मिला है. 300वां कैप अर्जित करना वास्तव में मेरे लिए एक विशेष क्षण है और इसकी याद मेरे दिमाग में लंबे समय तक रहेगी. यात्रा वास्तव में विशेष रही है और मैं बार- बार राष्ट्रीय जर्सी पहनकर धन्य महसूस करती हूं.



