झारखण्ड सरकार की नई गृह सचिव वंदना डाडेल

0

रांची : चुनाव आयोग के निर्देश पर झारखण्ड सरकार द्वारा वंदना डाडेल को गृह सचिव का पद सौंपा गया है.वर्तमान में वह वन एवं पर्यावरण विभाग की प्रधान सचिव हैं. साथ ही उनके पास कैबिनेट का भी अतिरिक्त प्रभार है.झारखंड ने गृह सचिव के पद के लिए वंदना दादेल, मनीष रंजन और अबू बकर सिद्दीकी के नाम आयोग को भेजे गए थे.जिसके बाद डाडेल को चुना गया है.गौरतलब है कि सोमवार 18 मार्च को भारतीय निर्वाचन आयोग ने गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड को अपने गृह सचिव हटाने के निर्देश जारी किए थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here