कोरोना को देखते हुए इस साल के विधानसभा चुनाव में कई अहम बदलाव किए गए हैं. वहीं उत्तराखंड में इस बार बुजुर्ग वोटर्स घर बैठे-बैठे मतदान कर पाएंगे. 80 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांग वोटरों को पोस्टल बैलेट के माध्यम से घर बैठे मतदान का अधिकार दिया जा रहा है. इसके तहत नैनीताल जिले में 11014 बुजुर्ग वोटर पोस्टल बैलेट से मतदान करेंगे. वहीं 291 दिव्यांग वोटर भी इसी तरह मताधिकार का प्रयोग करेंगे. बता दें कि प्रदेश में पहली बार वरिष्ठ नागरिकों को पोस्टल बैलेट से मतदान करने का अधिकार दिया गया है, जिसके लिए जिला निर्वाचन विभाग तैयारी में जुटा है.



