UPA meeting chaired by Chief Minister Hemant Soren regarding Ramgarh by-election
रांची : रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में गठबंधन प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पर यूपीए के शीर्ष नेताओं की अहम बैठक हुई.बैठक में रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में गठबंधन प्रत्याशी बजरंग महतो की जीत सुनिश्चित करने के लिए बेहतर रणनीति बनाई गई. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रामगढ़ उपचुनाव के राजनीतिक समीकरण को देखते हुए यूपीए के शीर्ष नेताओं से बिंदुवार चर्चा की और पूरी ऊर्जा के साथ चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया. गठबंधन के सभी नेताओं के प्रति एकजुटता दिखाते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक बार फिर रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में जीत का परचम फहराने का मंत्र दिया.इस मौके पर गठबंधन प्रत्याशी बजरंग महतो ने मुख्यमंत्री से प्रचार अभियान सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बैठक में मौजूद यूपीए के सभी शीर्ष नेताओं और रामगढ़ विधानसभा के विभिन्न प्रखंडों के कार्यकर्ताओं से रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार रहने को कहा.
उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट रहें और बूथ स्तर तक गठबंधन के उम्मीदवार की जीत के लिए प्रयास करें। इस मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री आलमगीर आलम व बादल पत्रलेख, झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह राज्य समन्वय समिति सदस्य विनोद पाण्डेय, फागू बेसरा, पूर्व विधायक योगेंद्र महतो, सुप्रियो भट्टाचार्य अभिषेक प्रसाद पिंटू संजीव बेदिया, कांग्रेस नेता श्री शहजादा अनवर केशव महतो कमलेश, राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, झामुमो रामगढ़ जिला अध्यक्ष श्री विनोद किस्कू सहित अन्य दलों के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे.
UPA meeting chaired by Chief Minister Hemant Soren regarding Ramgarh by-election
इसे भी पढ़े : पलामू: पांकी हिंसा को लेकर 19 फरवरी तक इंटरनेट सेवा बंद , निकला फ्लैग मार्च



