रांची : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की अध्यक्षता एवं खरसावां विधायक दशरथ गगराई एवं इचागढ़ विधायक श्रीमती सबिता महतो की उपस्थिति में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में बिंदुवार योजनाओं की समीक्षा की गई।सरायकेला खरसावां जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आज समहारणालय सभा कक्ष में हुई। बैठक में मुख्य रूप से जनहित के मुद्दों और फ्लैगशिप योजनाओं के तहत PMGSY,जल जीवन मिशन,PMAY,शिक्षा,स्वास्थ्य,कृषि,बिजली, मोबाइल नेटवर्किंग की समीक्षा की गई।



