झारखण्ड: पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने आज झारखण्ड की मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी एवं ज़िला प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ खंडौली डैम और उसरी जलप्रपात का दौरा किया। मंत्री ने कहा पर्यटन की अपार संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए इन दोनों स्थलों को विकसित कर एक समृद्ध पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य योजना तैयार की जा रही है।माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी के नेतृत्व में झारखण्ड पर्यटन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने की प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रही है अबुआ सरकार।




