नई दिल्ली: आज अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन है .इस अवसर पर उन्हें चारो तरफ से शुभकामनाएं मिल रही हैं. झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है.सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया ”दिल्ली के माननीय मुख्यमंत्री बड़े भाई श्री @ArvindKejriwal जी को जन्मदिवस की अनेक-अनेक शुभकामनाएं और जोहार।परमात्मा आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करे, यही कामना करता हूँ।”
वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन पर कहा कि उन्हें अपने पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया की याद आ रही है, जो कथित शराब नीति घोटाले में जेल में बंद हैं।दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री श्री सिसौदिया को फरवरी में गिरफ्तार किया गया था और तब से वह जेल में हैं।
केजरीवाल ने ट्वीट किया ”आज मेरा जन्मदिन हे। कई लोग अपनी शुभकामनाएं भेज रहे हैं. आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!लेकिन मुझे मनीष की याद आती है. वह झूठे मामले में जेल में है. आइए आज हम सब प्रतिज्ञा करें – कि हम भारत में जन्म लेने वाले प्रत्येक बच्चे को सर्वोत्तम गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार हर संभव प्रयास करेंगे। वही मजबूत भारत की नींव रखेगा। इससे भारत को नंबर 1 बनाने के हमारे सपने को साकार करने में मदद मिलेगी। इससे मनीष भी खुश होंगे.”



