Tiger 3 : सलमान खान की दीवानगी ऐसी 70 किमी दूर से रांची फिल्म देखने आए फैंस, शाहरुख, ऋतिक की एंट्री ने फैंस को किया इंप्रेस

0

सलमान खान की एक्शन ड्रामा टाइगर 3 आखिरकार स्क्रीन पर आ गई है। मनीष शर्मा निर्देशित फिल्म, जिसमें कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह टाइगर जिंदा है की अगली कड़ी और यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पांचवीं किस्त है। फिल्म में सलमान, कैटरीना और इमरान के अलावा रेवती, आशुतोष राणा, रिद्धि डोगरा, विशाल जेठवा, कुमुद मिश्रा और रणवीर शौरी भी हैं। आज टाइगर 3 रिलीज होने पर रांची में एक सिनेमा हॉल के बाहर लंबी कतार देखी गई।टाइगर 3 फिल्म रिलीज होने पर एक प्रशंसक ने कहा, “मैं 70 किमी दूर लोहरदगा से फिल्म देखने आया हूं। सलमान खान की दीवानगी ऐसी है। मैं उनका सबसे बड़ा फैन हूं। मैंने उनकी सभी फिल्में देखी हैं… अब मैं टाइगर 3 देखने जा रहा हूं…”.बता दें कि इस फिल्म को लेकर लोगों के मिले जुले रिऐक्शन आए हैं भले ही मनीष शर्मा की ‘टाइगर 3’ की कहानी लोगों को कुछ खास नहीं पसंद आई वहीँ ‘टाइगर 3’ में एक्शन सीक्वेंस की तुलना हॉलीवुड से की है। साथ ही पठान (शाहरुख खान) के कैमियों ने लोगों को पागल कर दिया है. सिर्फ शाह रुख खान ही नहीं, ‘वॉर’ स्टार ऋतिक रोशन के कैमियो ने भी फैंस को इंप्रेस कर दिया। ‘टाइगर 3’ में कबीर के प्रेजेंस ने दर्शकों का दिल खुश कर दिया। एक यूजर ने कहा, “टाइगर 3 में मोस्ट अवेटेड स्पेशल कैमियो। कबीर के रूप में ऋतिक रोशन।” एक ने कहा, “टाइगर 3 में ऋतिक रोशन की एंट्री ने रोंगटे खड़े कर दिए।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here