धनबाद अग्निकांड समेत अन्य हादसे में मृतकों के परिवार को राज्य सरकार देगी मुआवजा राशि

0

The state government will give a compensation of ₹ 4 lakh to the families of those killed in the Dhanbad fire and other accidents

धनबाद के जोड़ाफाटक स्थित 10 मंजिले अपार्टमेंट में कल रात लगी भीषण आग में 14 लोगों की झुलसकर मौत हो गई। राज्य सरकार द्वारा ₹4 लाख रुपए की मुआवजा राशि दिया जाएगा साथ ही इससे पहले अन्य हादसे में मरने वाले लोगों के परिवारजनों को भी सरकार ने ₹4 लाख रुपए की मुआवजा राशि देने का ऐलान किया है। साथ ही मौजूदा स्थिति और राहत कार्य की जानकारी लेने के लिए आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता धनबाद जायेंगे। जानकारी देते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया ”धनबाद के आशीर्वाद अपार्टमेंट और विगत दिनों अन्य हादसे में मरने वाले लोगों के परिवारजनों को राज्य सरकार द्वारा ₹4 लाख रुपए की मुआवजा राशि देने का निर्देश दिया है। हादसे में घायल लोगों के समुचित ईलाज एवं अन्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु भी जिला प्रशासन को निर्देश दिया गया है।मौजूदा स्थिति और राहत कार्य की जानकारी लेने के लिए आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता जी धनबाद जायेंगे।”इससे पहले इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है और मृतकों के आश्रित को 2-2 लाख एवं घायलों को 50 हजार रुपये की मदद पीएम राहत कोष से देने की घोषणा की है।

बता दें क़ि यह आग अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर लगी थी। 10 महिलाएं, तीन बच्चे और एक बुजुर्ग समेत 14 लोगों की मौत हो गई। मिडिया सूत्रों के मुताबिक शादी के दौरान गैस सिलेंडर फटने से यह हादसा हुआ है। यह भयानक हादसा दीये से आग लगने से हुआ है।35 से अधिक घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया गया है। झारखंड उच्च न्यायालय ने आज राज्य में पिछले 12 दिनों के दौरान आग लगने की लगातार घटनाओं में कम से कम 24 लोगों की मौत का स्वत: संज्ञान लिया।ताजा मामला धनबाद के आशीर्वाद अपार्टमेंट में मंगलवार को आग लगने की घटना का है, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। एक्टिंग चीफ जस्टिस अपरेश कुमार सिंह व जस्टिस दीपक रोशन की कोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई निर्धारित करते हुए महाधिवक्ता को कोर्ट में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।मामले की सुनवाई कल यानि 2 फरवरी को होगी।

The state government will give a compensation of ₹ 4 lakh to the families of those killed in the Dhanbad fire and other accidents

इसे भी पढ़े : झारखंड हाईकोर्ट ने धनबाद अग्निकांड पर लिया स्वत: संज्ञान, कल होगी सुनवाई

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here