बिहार : राष्ट्रीय जनता दल(आरजेडी) ने सोमवार को तेजस्वी यादव को विधायक दल का नेता चुन लिया. सोमवार को पार्टी की समीक्षा बैठक में यह फ़ैसला किया गया है. बैठक में लालू परिवार में चल रहे फैमिली मैटर पर कोई सवाल नही किया गया।यह बैठक पोलो रोड स्थित उनके सरकारी आवास पर आयोजित हुई, जिसमें निर्वाचित विधायकों के साथ-साथ चुनाव हारे हुए प्रत्याशी भी शामिल हुए। सभी ने मिलकर चुनावी परिस्थितियों की वास्तविक स्थिति सामने रखी। बैठक में मौजूद विधायकों और प्रत्याशियों ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) पर कई तरह के आरोप लगाए।मटिहानी से राजद विधायक बोगो सिंह ने दावा किया कि मतदान के दौरान ‘10-10 हजार रुपये बांटे गए और जीविका दीदियों के वोट खरीदे गए।’ उनके अनुसार, ‘राजग की स्थिति कमजोर हो चुकी थी, इसलिए ऐसे हथकंडे अपनाए गए।




