अतीक अहमद हत्याकांड के आरोपी लवलेश तिवारी की आखिरी रील के बैकग्राउंड म्यूजिक सुनकर लोग हैरान,हो रही वायरल

0

शनिवार की रात को अपहरण के दोषी एक पूर्व भारतीय राजनेता अतीक अहमद की उसके भाई के साथ टीवी पर लाइव गोली मारकर हत्या कर दी गई। जब प्रयागराज( इलाहाबाद ) में पुलिस सुरक्षा में मौजूद अतीक अहमद पत्रकारों से बात कर रहा था.मीडियाकर्मियों के बीच में मौजूद एक युवक ने एकाएक अतीक के करीब आकर उसके सिर से सटाकर गोली मार दी। आरोपियों में अरुण मौर्य निवासी कासगंज, लवलेश तिवारी निवासी बांदा और सनी निवासी हमीरपुर शामिल हैं.

अब पुलिस तीनों हत्यारों की प्रोफाइल खंगाल रही है। इनमें से एक लवलेश तिवारी का आखिरी रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।लवलेश के फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट इस रील में वह अपने एक दोस्त के साथ खड़ा हुआ नजर आ रहा है। रील में बैकग्राउंड म्यूजिक में “हम ‘जंगल में शेर, बागों में मोर” गाना बज रहा है। अपने फेसबुक प्रोफाइल पर लवलेश तिवारी ने अपना नाम महाराज लवलेश तिवारी (चूचू)लिखा हुआ है। इस रील्स के बैकग्राउंड में बज रहे म्युजिक ने सभी को हैरान कर दिया है.एक यूजर ने कमेंट कर लिखा ‘बिल्कुल भाई आप शेर नहीं बब्बर शेर हो.’ एक अन्य ने कमेंट कर लिखा ‘खेला कर दिया आपने.’ तीसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा ‘श्री प्रकाश शुक्ला आ गया दूसरा, जय दादा परशुराम’.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here