Ranchi: प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रांची में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कुछ करीबी सहयोगियों के परिसरों पर छापेमारी शुरू कर दी है।संघीय एजेंसी ने अवैध खनन मामले में सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू पर छापेमारी की। अभिषेक प्रसाद के आवास और साहेबगंज उपायुक्त के आवास समेत 12 ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है.झारखंड में ED की कार्रवाई पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, “…ना पहली बार है, ना अंतिम बार है। ये सिलसिला तो चलता ही रहेगा जब तक चुनाव रहेंगे… जो भी जांच एजेंसियां हैं, सब लोग दबाव में काम कर रहे हैं… अब तो सभी एजेंसियां आदि हो ही गई हैं। अपना काम छोड़कर राजनीतिक कामों में लगना है… “इससे पहले सोरेन को कथित भूमि घोटाले में अपना बयान दर्ज करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा सोरेन से पूछताछ के लिए जगह , समय और दिन पूछकर ‘अंतिम अवसर’ जारी किया गया था, उन्होंने एजेंसी को जवाब देते हुए उनके समन को ‘अवैध’ करार दिया है।ईडी को लिखे अपने पत्र में सोरेन ने यह भी कहा कि वह अपनी संपत्तियों का ब्योरा पहले ही दे चुके हैं. सोरेन अब तक छह समन छोड़ चुके हैं।



