रांची के होटवार जेल में SSP और DC के नेतृत्व में की गई छापामारी,पेन ड्राइव,खैनी, गुटखा बरामत.

0
hotwar jail

SSP और DC के नेतृत्व में शुक्रवार की देर रात रांची के बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में छापेमारी की गई .साथ ही जेल के अंदर कैदियों के वार्ड की तलाशी हुई.साथ ही पुलिस ने रसोई, अस्पताल, मुलाकाती कक्ष, खेल का मैदान, पुस्तकालय, और अन्य की भी तलासी हुई. छापामारी के दौरान पुलिस ने गांजा, खैनी, गुटखा और एक पेन ड्राइव बरामद किये और इनके आलावा किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामान नही पाया गया.200 से अधिक अधिकारी और पुलिस बल ने होटवार जेल का औचक निरीक्षण किया था. करीब 3 घंटे तक छापेमारी में जेल के अंदर हुई है. छापेमारी दल में रांची SSP,DC के अलावा अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर पुलिस उपाधीक्षक नगर- के.वी. रमण, पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय-2, पुलिस उपाधीक्षक, सदर के साथ-साथ रांची के 06 थाना प्रभारी भी महजूद थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here