अभिनेता सोनू सूद अब केवल कलाकार के तौर पर ही नहीं बल्कि जरूरतमंद, परेशान और गरीब लोगों के मसीहा के तौर पर भी जाने जाते है । कोरोना महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन के दौरान उन्होंने हजारों लोगों की मदद की। कई लोग अब उन्हें अपना भगवान् मानने लगे हैं, यही वजह है जो उनके चाहने वाले सोनू सूद के लिए सोशल मीडिया पर अच्छी अच्छी पोस्ट साझा करते है । सोनू सूद को बिहार की एक लड़की ने अपनी शादी के लिए निमंत्रण भेजा है, जिसे सोनू ने स्वीकार कर लिया है। सोनू सूद सोशल मीडिया पर काफी सक्रियरहते हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहते है और उनके लिए खास तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं। ट्विटर पर न बिहार की रहने वाली नेहा ने अपनी शादी का निमत्रण भेजा है । नेहा ने ट्विटर पर अपनी शादी का कार्ड साझा करते हुए लिखा, ‘माफी चाहूंगी सर, उत्साह में मैं आपका नाम लिखना भूल हई थी। शादी में आपके आने से में दुनिया की भाग्यशाली लड़की बन जाऊंगी। मैं आपका इंतजार करूंगी’। सोनू सूद ने नेहा के इस निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।ranjana



