कोरोना के बढ़ते मामले देख भारत सतर्क, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा बैठक,10-11 तारीख को मॉक ड्रिल

0

झारखण्ड :केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कोविड-19 की स्थिति को लेकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की।कोरोना को फैलने से रोकने और वास्तविक स्थिति को लेकर केंद्रीय मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों से बातचीत की। कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये समीक्षा बैठक किया। इस दौरान नेपाल हाउस में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने बताया झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ संवाद किया। कुछ राज्यों में कोरोना के कुछ मामले सामने आने लगे हैं, हमने निवेदन किया है कि देश के स्तर पर कोई SOP जारी करें ताकि इसे समय रहते रोका जाए। उन्होंने मॉक ड्रिल के निर्देष दिए हैं तो हम 10-11 तारीख को मॉक ड्रिल कराएंगे। हम 9 तारीख को सभी संबंधित अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक करेंगे और राज्य में तैयारियों की समीक्षा करेंगे।मालूम हो कि राज्य में कोरोना के 60 एक्टिव मामले हो चुके है. बीते 24 घंटे में 11 नए संक्रमित मिले है। रांची में कोरोना के 14 एक्टिव मामले हो गए हैं। देवघर में कोरोना के 12 एक्टिव मामले है.झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से कोरोना को लेकर ब्लड स्प्रेशन मशीन की मांग की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here