झारखंड: अनुराग गुप्ता की नियुक्ति की वैधता पर सवाल उठाने वाली याचिकाओं को ख़ारिज करते हुए आज सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया. अनुराग गुप्ता को बड़ी राहत देते हुए याचिकाएं खारीज कर दी गई हैं। याचिकाकर्ताओं में झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी भी शामिल हैं, जिन्होंने अनुराग गुप्ता की नियुक्ति की वैधता पर सवाल उठाया है। याचिकाओं में दावा किया गया है कि उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया और यह नियुक्ति डीजीपी चयन पर सर्वोच्च न्यायालय के दिशानिर्देशों की अवहेलना करती है।




