संजय सेठ ने करीब 5 करोड़ की 2 सड़क के विशेष मरम्मत कार्य का किया शिलान्यास

0

रांची: आज संजय सेठ ने करीब पांच करोड़ की दो सड़क के विशेष मरम्मत कार्य का शिलान्यास किया.उलातु (सोस) से ओरमांझी ब्लॉक सिमाना भाया सेल्दा चरदी एवं कुम्हरिया पथ का विशेष मरम्मत लगभग 3 करोड़ 39 लाख रुपए से होना है। लगभग 9 किलोमीटर लंबे इस सड़क के विशेष मरम्मत कार्य का शिलान्यास आज सांसद संजय सेठ ने राज्यसभा सांसद आदित्य साहू और स्थानीय विधायक समरी लाल के साथ किया।इसके अलावा लगभग ₹1 करोड़ 77 लाख की लागत से चंदवे ओयना मुख्य पथ से ओरमांझी सिमाना तक सड़क की विशेष मरम्मति का कार्य होना है। 5.97 किलोमीटर लंबे इस सड़क की विशेष मरम्मत कार्य का भी शिलान्यास संजय सेठ ने आज आदित्य साहू समरी लाल के साथ किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here