साहिबगंज: ₹156 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन ,₹600 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं Measles Rubella Vaccine Campaign का शुभारंभ

0

साहिबगंज स्थित भोगनाडीह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। ₹156 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन एवं ₹600 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया गया। लाभुकों के बीच परिसम्पतियों का वितरण एवं Measles Rubella Vaccine Campaign का शुभारंभ हुआ। सीएम ने कहा अमर वीर शहीद सिद्धो-कान्हो की जयंती के अवसर पर आज वीर और क्रांतिकारी भूमि भोगनाडीह में कई करोड़ रुपयों की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, साथ ही उपस्थित कई लोगों को परिसंपत्ति वितरण करने का भी सौभाग्य मिला।अमर वीर शहीद सिद्धो-कान्हो की जयंती के शुभ अवसर पर आज SIDHKOFED (सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वन उत्पाद संघ) अंतर्गत विभिन्न पैक्स/लैम्प्स में सदस्यों को जोड़ने की भी शुरुआत हुई। सरकार किसानों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य दिलाने के लिए कार्य करने जा रही है, इसके पहले चरण में सदस्यता अभियान शुरू हुआ है। अभियान के जरिए राज्य के हजारों-लाखों लोगों को इससे जोड़ा जाएगा।राज्य मेहनती किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य मिले यही हमारी कोशिश है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here