Result of inter level appointment exam released, 1542 candidates of panchayat secretary and 667 candidates of lower class clerk passed
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा इंटरमीडिएट स्तर (कंप्यूटर ज्ञान व कंप्यूटर में हिन्दी टंकण अर्हता धारक पद के लिए) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2017 का परिणाम जारी कर दिया गया है।पंचायत सचिव के 1542 का चयन हुआ है जिसमें प्रीति कुमारी स्टेट टॉपर है। निम्नवर्गीय लिपिक के 667 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है जिसमें धीरज कुमार पांडेय स्टेट टॉपर है। बता दें कि आयोग द्वारा इंटरमीडिएट स्तर के पदों के लिए 2017 में विज्ञापन जारी किया गया था। इसकी परीक्षा 21 जनवरी 2018, 28 जनवरी और चार फरवरी को तीन पालियों में ली गई थी। जेएसएससी ने जो मेधा सूची जारी कि थी उसमे कौशल जांच परीक्षा के लिए 7457 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। कौशल परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का प्रारंभिक सत्यापन 27 अगस्त 2019 से सात सितंबर 2019 तक किया गया।बाद में चार जनवरी 2021 से छह जनवरी 2021 तक भी वेरीफिकेशन की प्रक्रिया पूरी की गई। बाद में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर राज्य स्तरीय मेधा सूची के आधार पर पंचायत सचिव (ग्रामीण विकास विभाग) और निम्नवर्गीय लिपिक (जिला समाहरणालय संवर्ग के अंतर्गत) के खाली पदों का जिलावार विकल्प पाने के लिए अभ्यर्थियों की मेधा लिस्ट जारी की गई।इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2017 के खाली पदों के लिए द्वितीय चरण में कौशल परीक्षण किया जाएगा। Typing जांच परीक्षण, कंप्यूटर योग्यता व चालन परीक्षण, हिंदी टंकण व आशुलेखन परीक्षण के लिए जेएसएससी ने लिस्ट जारी की है ।
Result of inter level appointment exam released, 1542 candidates of panchayat secretary and 667 candidates of lower class clerk passed
इसे भी पढ़े : JEPC ने लिया निर्णय, फेक पारा शिक्षक से होगी मानदेय की वसूली



