रांची :मात्र 48 घंटे के अन्दर लूटा गया ट्रैक्टर समेत सभी 4 अपराधकर्मियों को किया गया गिरफ्तार 

0

रांची : आवेदक सुनील कुमार के द्वारा सूचना दिया गया कि ट्रैक्टर रजि०- JHOZAE-1536 के चालक सौरम राजवार दिनांक- 26.10.23 को समय करीब 12:00 बजे दोपहर में अज्ञात व्यक्ति के साथ ओरमांझी से सिमेन्ट और कारकेट शीट लाने हेतु ट्रैक्टर लेकर गया था। जिसके बाद से ट्रैक्टर ड्राईवर तथा भाड़ा बुक करने वाले व्यक्ति का मोबाईल स्वीच ऑफ है ऐसा लगता है कि ड्राईवर और गाड़ी बुक करने वाला मेरा ट्रैक्टर को चोरी कर लिया है .पुलीस उपाधीक्षक सिल्ली के नेतृत्व में एक एस.आई.टी. टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अनुसंधान / छापामारी के क्रम में ट्रैक्टर चालक सौरभ रजवार को दिनांक 29.10.23 को रामगढ़ से बरामद किया गया तथा कांड में शामिल चारों अपराधकर्मियों 1. रोबिन एंथोनी 2. करण कुमार राम ३. रघु उरांव एवं 4. गोविन्द कुमार को गिरफ्तार किया गया तथा अपराध स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर लूटा गया ट्रैक्टर को गोविन्द कुमार के घर से विधिवत बरामद कर लिया गया। इस प्रकार ट्रैक्टर लूट की घटना के मात्र 48 घंटे के अन्दर लूटा गया ट्रैक्टर को बरामद किया गया तथा कांड में शामिल सभी अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here