रांची के में रोड में 10 जून 2022 को हिंसा मामले में 6 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाया जाएगा । लोअर बाजार थाने में पहले ही मामला दर्ज किया जा चुका था।रांची हिंसा मामले में लोअर बाजार थाना में बालूमाथ निवासी मो. सरफराज आलम, पत्थलकुदवा इस्लामनगर निवासी मो. शबीर अंसारी, गुदड़ी चौक इमारत सरिय लेन निवासी मो. तबारकर कुरैशी, कलालटोली निवासी मो. अफसर आलम, इस्लामनगर पत्थलकुदवा निवासी मो. उस्मान और साउथ स्ट्रीट चौक निवासी मो. शाहबाज के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले में इन 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति के लिए गृह सचिव के पास प्रस्ताव भेज दिया गया है।रांची के लोअर बाजार थाने में पुलिस अधिकारियों की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी में पुलिस की जांच रिपोर्ट और सिटी एसपी की अनुशंसा पर डीसी राहुल सिन्हा ने गृह सचिव के पास मुकदमा चलाने का प्रस्ताव भेजा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस अधिकारी रतन पीपी चौक पर ड्यूटी पर थे। इसी दौरान 8-10 लोग बीजेपी की तात्कालीन राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपूर शर्मा के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए रतन पीपी चौक के पास पहुंचे। भीड़ द्वारा राहगीरों के साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की गई। साथ ही नुपूर शर्मा का पुतला भी जलाया गया। रांची हिंसा में 2 लोगों की मौत के साथ पुलिसकर्मियों सहित आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए थे।



