रांची : अवैध हथियार, तीन फर्जी आधार कार्ड के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

0

रांची : दो व्यक्ति के पास अवैध हथियार को लेकर पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कारवाई में संग्राम पुर रोड से पुलिस ने स्कूटी के साथ खड़े दो व्यक्तियों को खदेड़ कर पकड़ लिया जो कि पुलिस को देखकर भाग रहे थे। इनमें से एक ने अपना नाम राजन उर्फ सरफराज अली तो वहीँ दूसरे ने मो० अबरार बताया। जब पुलिस द्वारा पकड़ाए राजन की जाँच की गई तो उसके कमर में खोसा हुआ एक लोडेड देशी कट्टा तथा उसके पॉकेट से 10,000 रुपया नकद, एक मोबा ईल एवं एक स्मार्ट watch बरामद किया गया।वहीं मो० अबरार की जाँच करने पर एक जिंदा गोली, तीन फर्जी आधार कार्ड, एक मोबाईल बरामद किया गया। कांड में अग्रतर कारवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here