रांची:नामकुम के गाँवों में बाघ की दहशत

0
Tiger

रांची के नामकुम प्रखंड के गांवों में बाघ के डर से ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है। बंधुवा और हुवांगहातु पंचायत के कई गांवों में महिलाओं ने जंगल जाना बंद कर दिया है,बच्चे स्कूल नहीं जा रहे और किसान खेतों की ओर रुख नहीं कर रहे हैं। जैसे ही शाम ढलती है लोग दरवाजे बंद कर घरों में छिप जाते हैं। मेडिकल इमरजेंसी जैसी स्थितियों में भी लोग हथियार (टांगी, फरसा, तलवार आदि) लेकर सामूहिक रूप से ही बाहर निकल रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि चार दिन पहले कुछ महिलाओं ने जंगल में बाघ देखा था। सोमा उरांव और रोड़े मुंडा के दो बैल मरे हुए पाए गए जिन पर नुकीले दांतों के गहरे निशान थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here