रांची : कल दिनांक 23 नवंबर 2024 को होने वालें मतगणना के मद्देनजर पंडरा स्थित “वोटिंग काउंटिंग सेंटर” परिसर तथा उसके आस-पास के क्षेत्र में रांची नगर निगम द्वारा विशेष सफाई व्यवस्था की गई है, जिसके तहत् समुचित रूप से झाडू, कूड़े का उठाव, सभी मार्गों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव इत्यादि कार्य किए जा रहे है। इसके अलावा पेयजल हेतु छह वाटर टैंकर, तीन चलंत शौचलय व कूड़ेदान की व्यवस्था की गई है। उक्त व्यवस्थाओं का निरीक्षण लगातार सहायक प्रशासक व निगम के अन्य पदाधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।




