RANCHI : सीता सोरेन ने कहा- पति के मौत की जांच होनी चाहिए, दुर्गा सोरेन की मौत कैसे हुई,

0

रांची : 19 मार्च को झारखंड मुक्ति मोर्चा को छोड़ भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) में शामिल हुई सीता सोरेन को बीजेपी ने दुमका से अपना प्रत्याशी बनाया है. वहीं आज सीता सोरेन दिल्ली से वापस रांची लौटी है.वो रांची एयरपोर्ट से सबसे पहले बिरसा चौक पहुंची, जहां अमर शहीद बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद लोवाडीह स्थित दुर्गा सोरेन चौंक पहुंचीं। वहां अपने पति दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद हरमू रोड स्थित बीजेपी कार्यालय पहुंची। जहां बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ. इस प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से दुमका से प्रत्याशी सीता सोरेन, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बावरी, प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव एवं मीडिया प्रभारी मौजूद रहे. मौके पर सीता सोरेन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पिछले 14 सालों से झारखंड मुक्ति मोर्चा में घुट घुट कर रह रही थी, 14 सालों के बाद मुझे थोड़ी आजादी मिली है.झारखंड से बीजेपी ने दुमका लोकसभा सीट से अपने निवर्तमान सांसद सुनील सोरेन को टिकट देने के बाद उनकी जगह सीता सोरेन को उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया है। वहीं उन्होंने बीते दिनों कल्पना सोरेन के गिरिडीह दौरे का भी जिक्र किया और कहा कि उन्होंने झारखंड के लिए अपने प्राणों को न्योछावर देने वाले सभी शहीदों का नाम लिया लेकिन दुर्गा सोरेन का नाम नहीं लिया. दुमका सीट से प्रतिद्वंदी के सवाल पर कहा कि सामने कोई भी हो उसका मुकाबला मेरे से होगा और वहां कमल ही खिलेगा क्योंकि झारखंड मुक्ति मोर्चा पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here