रांची : रांची होटवार जेल में कल रात छापामारी ,लगभग 3 घंटे चली,DC और SSP के नेतृत्व में किया गया छापामारी

0

रांची के होटवार जेल में रविवार की देर रात अचानक छापेमारी की गयी। यह छापेमारी रांची SSP और DC के नेतृत्व में की गई। छापेमारी लगभग 3 घंटे तक चली लेकिन पुलिस कोकुछ हासिल नही हुआ। कैदियों के वार्डों की तलाशी ली गई। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी पुलिस को कुछ भी हासिल नही हुआ सबकुछ सामान्य था। छापेमारी टीम में रांची DC, SSP के अलावा अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर पुलिस उपाधीक्षक, नगर- निगम के.वी. रमण, पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय-2, पुलिस उपाधीक्षक, सदर, सहित रांची के 06 थाना प्रभारी, जिनमें कोतवाली, सदर थाना, लोअर बाजार थाना, बरियातू थाना, सुखदेव नगर थाना और यातायात थाना प्रभारी कोतवाली और अन्य भी शामिल थे। जेल में छापेमारी में अधिकारियों के अलावा 140 पुरुष और 20 महिला आरक्षी को भी शामिल किया गया था। जानकारी के मुताबिक, छापेमारी टीम में शामिल जवानों की 16 अलग-अलग टीमें बनाकर सभी वार्डों, महिला वार्ड, सेल के साथ-साथ जेल अस्पताल की भी जांच की गयी। हालांकि कोई आपत्तिजनक वस्तु ,और अन्य प्रकार के सामान बरामद नहीं हुई। इस दौरान होटवार जेल के सेंट्रल जेल के जेलर और जेल अधीक्षक भी मौजूद थे, जिनसे रांची डीसी और एसएसपी ने सेंट्रल जेल की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, अस्पताल की व्यवस्था, रसोईघर और कैदियों से मुलाकात की व्यवस्था आदि की जानकारी ली। रांची जेल में हुई रेड आगामी लोकसभा आम चुनाव-2024 के स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here