रांची : महापर्व छठ को लेकर मछली घर, हटानिया तालाब का निरीक्षण रांची सांसद संजय सेठ ने विधायक सी पी सिंह और विधायक समरी लाल के साथ किया। नगर निगम के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।छठ पर्व को लेकर रांची सांसद संजय सेठ ने पुराना जेल तालाब का निरीक्षण विधायक सी०पी० सिंह के साथ किया। नगर निगम अधिकारियों को बेहतर सफाई सुनिश्चित कर, अन्य त्रुटियों को जल्द दूर करने का निर्देश दिया।सांसद ने लाइन टैंक चडरी तालाब का निरीक्षण कर छठ महापर्व के नहाय-खाय को लेकर कद्दू का वितरण किया। पवित्र गंगाजल भी तालाब में डाला गया। मौके पर जितेंद्र सिंह, विनोद महतो, सबलू मुंडा, रवि मुंडा, राजेश साहू मौजूद रहे।सांसद ने न्यू नायक छठ तालाब और बनस तालाब चुटिया का निरीक्षण कर साफ-सफाई और सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक निर्देश दिया। सांसद ने बटन तालाब, डोरंडा का निरीक्षण विधायक सी० पी० सिंह और नवीन जायसवाल के साथ किया। यहां चल रही साफ सफाई का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।



