Ranchi : जल संसाधन विभाग सह उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग का मंत्री चंपई सोरेन ने आज उच्च एक तकनीकी शिक्षा विभाग के कार्य प्रगति की समीक्षा के दौरान जरूरी दिशा निर्देश जारी किए।आज अधिकारियों एवं शिक्षाविदों के साथ उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के कार्य प्रगति की समीक्षा के दौरान राज्य में शिक्षा से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने का निर्देश दिया, ताकि छात्रों को शिक्षा हेतु बाहर ना जाना पड़े।इस बैठक के दौरान जमशेदपुर में बन रहे पंडित रघुनाथ मुर्मू जनजातीय विश्वविद्यालय के कार्य प्रगति की समीक्षा की गई। वहां नए वाइस चांसलर की प्रक्रिया जारी है, जिसके बाद कार्य तेज गति से आगे बढ़ेगा।मंत्री चंपई ने अधिकारियों को दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए एक विशेष यूनिवर्सिटी खोलने का निर्देश दिया है। रांची में प्रस्तावित यह विश्वविद्यालय पूर्वी भारत का पहला ऐसा शैक्षणिक संस्थान होगा, जिसमें दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए, उनकी जरूरतों के हिसाब से शिक्षा की विशेष व्यवस्था रहेगी। वहां उनके लिए विशेष कोर्स तथा शैक्षणिक उपकरणों का इंतजाम भी रहेगा।इसके अलावा विभाग द्वारा नवोत्थान छात्रवृत्ति योजना का प्रस्ताव रखा गया, जिसके तहत झारखंड के मेधावी अनाथ एवं दिव्यांग विद्यार्थियों के पूर्ण पाठ्यक्रम शुल्क की प्रतिपूर्ति राज्य सरकार करेगी। इसके अलावा, इन छात्रों को आवासीय एवं भोजना की व्यवस्था हेतु प्रति वर्ष सहायता राशि दी जाएगी।




