रांची:सेवानिवृत्ति के दिन ही आठ शिक्षकों को मिले सभी रिटायरमेंट बेनिफिट

0
Ranchi DC

रांची। उपायुक्त कार्यालय सभागार, रांची में सोमवार को पेंशन दरबार-सह-सेवानिवृत्ति विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन की पहल के तहत समारोह में जिले के आठ शिक्षकों को उनकी सेवानिवृत्ति के दिन ही सभी रिटायरमेंट बेनिफिट प्रदान किए गए। इस पहल का उद्देश्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके देय लाभ समय पर उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें सम्मानजनक विदाई देना है।समारोह में श्रीमती पुनम एक्का, सहायक शिक्षक, राजकीय मध्य विद्यालय ओपा (बालिका), चान्हों; श्रीमती सुरेखा कुमारी, सहायक शिक्षक, राजकीय मध्य विद्यालय गाड़ी, रांची-1; श्री युगेश्वर विश्वकर्मा, सहायक शिक्षक, आरा देवरखण्ड, बुढ़मू; श्री शिवसागर प्रसाद, सहायक शिक्षक, राजकीय उच्च मध्य विद्यालय मुन्ना, बुढ़मू; श्री शिवनन्दन कुमार, सहायक शिक्षक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बारेडीह, बेड़ो; श्रीमती सुनीता चौधरी, सहायक शिक्षक, श्रद्धानन्द सेवाश्रम मध्य विद्यालय, रातू पथ; सुश्री विभा तिर्की, सहायक शिक्षक, संत पौल्स मध्य विद्यालय, चर्च रोड तथा श्री सिबिलन मड़की, सहायक शिक्षक, जी.ई.एल. मध्य विद्यालय, अमलेशा, तमाड़ को सम्मानित किया गया।

सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों के दीर्घकालीन सेवाकाल और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं सुखद सेवानिवृत्त जीवन की कामना की गई। समारोह में बच्चों में बढ़ती मोबाइल की लत पर भी चर्चा हुई। बताया गया कि मोबाइल का अत्यधिक उपयोग बच्चों के शारीरिक, मानसिक और शैक्षणिक विकास को प्रभावित कर रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए समाज के सभी वर्गों को जागरूक होने की आवश्यकता है।शिक्षकों से अपील की गई कि वे अपने आसपास के वंचित एवं गरीब बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ें और उन्हें शिक्षित कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में योगदान दें। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी रांची श्री वसीम अहमद एवं जिला शिक्षा अधीक्षक रांची श्री बादल राज उपस्थित रहे। सेवानिवृत्त शिक्षकों को स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here