रांची: सांसद संजय सेठ के प्रयास से जुमार नदी के तट पर ₹7.5 करोड़ रुपए की लागत से शहर का सबसे बड़ा शवदाह गृह बनेगा। इसकी स्वीकृति मिल चुकी है। यहां अत्याधुनिक और पारंपरिक दोनों ही तरीकों से अंतिम संस्कार की व्यवस्था होगी। चार भवन बनेंगे, अन्य सुविधाएं मुहैया कराए जाएंगे। बहुत जल्द शिलान्यास भी होगा।



