राँची:अपराधकर्मी के द्वारा मारपीट के बाद हुई मौ*त, पुलिस ने मारी रेड, दो को पकड़ा

0
ranchi police

राँची: दिनांक- 11-12/10/2024 के मध्य रात्रि में रोहित तिर्की को न्यु मार्केट चौक के पास थाना कोतवाली, जिला-राँची में अज्ञात अपराधकर्मी के द्वारा मारपीट कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया था, जिसका ईलाज के क्रम में रिम्स राँची में मृत्यु हो गई थी। जिस संबंध में मृतक के भाई मोहित तिर्की (उम्र करीब 30 वर्ष) के फर्द्धब्यान के आधार पर अज्ञात अपराधकर्मी के विरुद्ध काण्ड दर्ज करते हुए वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देशा पर पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली महोदय के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। पण्ड्रा ओ०पी० थाना-सुखदेवनगर अंतर्गत ग्राम-विकास नगर, पिस्का मोड़ में छापामारी कर अप्राथमिकी अभियुक्त 1. मंतोष कुमार उर्फ मंटू( उम्र-25 वर्ष) 2. आयुष राज उर्फ अंकित कुमार (उम्र-24 वर्ष), को गिरफ्तार किया गया है एवं अन्य शामिल फिरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतू छापामारी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here