रांची: एक वीडियो सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पुलिस लोगों की गाड़ी बरसात में रोक रही है और लोगों को भरी बरसात में सड़क पर भीगने को मजबूर किया जा रहा है.ये वीडियो खुरपेंच नामक एक एक्स (ट्विटर) हैंडल पर शेयर किया गया है जिसमें लिखा गया है ”जब देश में गोरे अंग्रेजों का शासन था तब रांची शहर में बरसते पानी में कलेक्टर का काफिला गुजर जाने का जनता को इंतजार करना पड़ता था ,फिर हमें आजादी मिल गई और भूरे अंग्रेजों के शासन में सब ठीक हो गया ।” ये वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने एक्स पर लिखा ”दिखाए जा रहें तथाकथित वीडियो में कलेक्टर नहीं हैं ना ही कलेक्टर की गाड़ी हैं।कलेक्टर के लिए ट्रैफिक नहीं रोका जाता। अन्य कोई वीडियो को दर्शाते हुए, ग़लत तथ्यों को कृपया ना पेश करें, जो आम नागरिको में भ्रम की स्थिति पैदा करें।”




